IAS 2017 & UPPCS 2017 : COMPREHENSIVE PREPARATION

      प्रिय दोस्तों , रण भेरी बज चुकी है।  आईएएस और PCS दोनों एग्जाम की नोटिस एक ही दिन यानि 22  तारीख को आ गयी है।  आशा है आप सभी ने फॉर्म भर दिया होगा और चैलेंज स्वीकार कर लिया होगा।  वास्तव में इन एग्जाम की तैयारी करना अपने आप में एक कहानी होती है।  एक मजेदार वाकया बताता हूँ अपने एक मित्र , इस एग्जाम में लोअर रैंक में सफल हो चुके है। आगे के लिए अभी जूझ रहे है।  जिस दिन नोटिस आया उस दिन उनकी टिप्पड़ी थी ” चलो एक साल फिर अपनी पेलवाते है ” भाषा पर न जाये तो वास्तव में बहुत यथार्थ बात कही  थी।  जो इसकी तैयारी करता है वही जानता है कि झेलना क्या होता है।  
इस बार के रिजल्ट बहुत खराब रहा कम से कम हिंदी और क्षेत्रीय भाषा में।  पिछली बार कम से कम १५ से २० लोग परिचित इंटरव्यू देने वाले लोग इस बार बाहर हो गए।  मेरी समझ और सोच यह कहती है कि  इंग्लिश मीडियम ने GS में अच्छी लीड ली होगी।  खैर , छोड़ो अब आगे की बात सुनो।  
इसे लास्ट एटेम्पट मान कर एग्जाम दो।  मेरे एक साथी के अनुसार अगले से २ एटेम्पट कम कर दिए जाने की योजना है यानी पहले की तरह ४ / ७/जब तक AGE तब तक  प्रयास दिए जायेंगे। इस सुनी सुनाई बात से बस एक ही बात समझानी है कि इस बार अपनी सारी ताकत झोक दो।  
पोस्ट का शीर्षक पर ज्यादा ध्यान न दे। आईएएस पर ही फोकस करे।  

  1. सबसे पहले फॉर्म जल्दी से भर दे। ताकि दिमाग में लोड पड़ना शुरू हो जाये।  
  2. PRE के लिए विज़न की कर्रेंटली मैगज़ीन पढ़े। इस लिंक से डाउनलोड कर hindi_magazine सकते है। 
  3. कम से कम जून २०१६ से पढ़े।  
  4. इकनोमिक सर्वे हिंदी में ले। सॉफ्ट कॉपी यहाँ से डाउनलोड कर सकते है। HINDI ME ECONOMIC SURVERY 2016-17 
  5. इन दोनों चीजो को पढ़े मत , चाट जाईये।  यानि एक एक शब्द पर धयान दे।  
  6. करंट पर जोर दे पर ट्रेडिशनल को भूले मत।  
  7. भूगोल & HISTORY  NCERT से पढ़े।  
  8. लक्ष्मीकांत भी रटनी है।  
  9. OLD UPSC पेपर भी सॉल्व करे।  
  10. इन दिन कई कोचिंग की PRE की टेस्ट सीरीज ऑनलाइन मिल जाती है।  
  11. अच्छा होगा इन्हें आप प्रिंट करा ले साथ ही OMR भी ले।  इन्हें मक्सिमम सॉल्व करे।  

COPY RIGHT – ASHEESH KUMAR . 

0 thoughts on “IAS 2017 & UPPCS 2017 : COMPREHENSIVE PREPARATION”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *